Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

जेंडर आधारित भेदभाव और हिंसा पर किया गया जागरूक
FATEHPUR NEWS: तारापुर में निशान वेलफेयर सोसाइटी ने किशोरियों के लिए जेंडर-आधारित भेदभाव और हिंसा पर एक प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में लगभग तीस किशोरियों ने भाग लिया, जिन्हें जेंडर भेदभाव और हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। ट्रेनर आजम अजीज ने इंटरेक्टिव गतिविधियों के माध्यम से किशोरियों को उनके बीच होने वाले भेदभाव के विभिन्न रूपों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान ग्रुप डिस्कशन भी आयोजित किए गए, जिसमें किशोरियों ने अपने अनुभव साझा किए। चर्चा के दौरान किशोरियों ने बताया कि उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, घरेलू जिम्मेदारियों और सामाजिक पूर्वाग्रहों के कारण किस प्रकार के भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इन बिंदुओं को चार्ट पर भी अंकित किया गया। इसी प्रकार, जेंडर हिंसा के विभिन्न रूपों जैसे शारीरिक, मानसिक, यौन और आर्थिक हिंसा पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान किशोरियों ने खुलकर अपनी अपेक्षाएं रखीं और समाज में आज भी वे जिस भेदभाव और हिंसा का सामना कर रही हैं, उस पर गहन विचार-विमर्श किया गया। किशोरियों की सक्रिय भागीदारी से यह सत्र सफल रहा। यह न केवल जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध हुआ, बल्कि भविष्य में ऐसी हिंसा को रोकने के लिए सशक्तिकरण का माध्यम भी बना। सोसाइटी ऐसी और भी कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है ताकि किशोरियां आत्मनिर्भर और सुरक्षित बन सकें। इस आयोजन में निशान वेलफेयर सोसाइटी की संस्थापक प्रमुख रुबीना डीपीसी डूबा, लताशा परवीन, राबिया खातून और सलाहुद्दीन विशेष रूप से उपस्थित रहे।