गाड़ी लोडिंग को गए व्यक्ति के साथ मारपीट धमकी, चार के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे का एक व्यक्ति तीन दिन पहले लोडिंग के लिए गाड़ी लेकर गया था इस दौरान वहां मौजूद चार लोगों ने पीड़ित के साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली गलौच व मारपीट कर धमकी देने लगे । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है । सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे के टॉकीज रोड निवासी विनय कुमार पुत्र प्रेम लाल ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 21 अक्टूबर की रात्रि नौ बजे के करीब वह कस्बे के बाईपास रोड गाड़ी लोडिंग के लिए गया था , विनय कुमार का आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद चार लोग नशे की हालत में उसको गाली गलौच कर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे । विनय कुमार की शिकायत पर सैनी पुलिस ने सिराथू कस्बे के हिमांशु यादव , रवि पाण्डेय , राजा मिश्रा व सत्यम द्विवेदी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *