लक्ष्मी विसर्जन के दौरान विवाद, डोले पर फेंकी गई ईंट, पुलिस ने संभाली स्थिति

SIDHARTHNAGAR NEWS: नगर पंचायत शोहरतगढ़ में शिव बाबा रोड से गोलघर की ओर जा रही मां लक्ष्मी विसर्जन यात्रा के दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। गुरुवार रात मुख्य मार्ग से गुजरते समय एक मुस्लिम महिला ने डोले की ओर ईंट फेंक दी। इससे हिन्दू समुदाय के श्रद्धालु भड़क उठे और डोले को बीच रास्ते में रोक लिया। स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप नारेबाजी शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डोला जयकारों और भक्ति गीतों के बीच आगे बढ़ रहा था, लेकिन अचानक फेंकी गई ईंट ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया। कई लोगों का कहना था कि यह घटना जानबूझकर धार्मिक माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से की गई। सूचना मिलने पर शोहरतगढ़ पुलिस, सीओ मयंक द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक नवीन सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को शांत कराया और कड़ी मशक्कत के बाद विसर्जन यात्रा पुनः शुरू कराई। बाद में मां लक्ष्मी की मूर्ति का विधिवत विसर्जन सम्पन्न हुआ। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी असामाजिक तत्व की भूमिका की जांच की जा रही है और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में नगर पंचायत शोहरतगढ़ में हसीना पत्नी अफसर के खिलाफ धारा 298, 125, 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *