मुख्यमंत्री गो संवर्धन योजना के लाभार्थियों का ई-लॉटरी चयन सम्पन्न

SIDHARTHNAGAR NEWS: जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री गो संवर्धन योजना 2025-26 के लाभार्थियों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन हेतु बैठक सम्पन्न हुई। नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित इस योजना के लिए कुल 28 लाभार्थियों (14 महिला व 14 पुरुष) का लक्ष्य निर्धारित था। ऑनलाइन माध्यम से कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 48 आवेदन पात्र पाए गए। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर द्वारा पात्र आवेदकों में से कुल 25 (11 महिला व 14 पुरुष) का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया। ई-लॉटरी की प्रक्रिया लाभार्थियों और आवेदकों की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *