भाजपा द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर जिला योजना की बैठक व प्रेस वार्ता की गई आयोजित

JALAUN NEWS: उरई के राज मन्दिर गेस्ट हाउस में लौह पुरुष सरदार बल्लभ पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर जिला योजना बैठक हुई एवं प्रेस वार्ता की गई। जिसके मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अशोक जाटव रहे उन्होंने कहा कि लौह पुरुष,’भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उत्तर से दक्षिण तक,पूर्व से पश्चिम तक भारत की एकता जो हमें आज दिखाई देती है, वह सरदार साहब के कारण ही है।जयंती की अवसर पर 31अक्टूबर से 6 दिसंबर तक तीन प्रकार के पदयात्रा व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है यात्रा तीन चरणों में संपन्न होगी लोकसभा में पदयात्रा 1 नवंबर से 25 नवंबर के मध्य 8 किलोमीटर की आयोजित की जाएगी सभी स्कूलों कॉलेज विश्वविद्यालय में 31 अक्टूबर को रन फोर यूनिटी  के अंतर्गत छात्र एवं छात्राओं को अपने-अपने कॉलेज में दौड़ में भाग लेना है इसी प्रकार विभिन्न कार्यक्रमों को किया जाएगा  कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की इस अवसर मुख्य रूप से उपस्थित सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा विधायक मूलचंद्र निरंजन घनश्याम अनुरागी बृजभूषण सिंह जगदीश तिवारी नागेंद्र गुप्ता संजीव उपाध्याय मनोज राजपूत बाबा बालक दास राम अनुग्रह राजावत मनोज यादव मंडलों के अध्यक्षगण व प्रभारी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *