Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा कचार के सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता में भारत रत्न एवं देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह अभियान एक भारत आत्मनिर्भर भारत की जिला योजना बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष आये हुए जिला प्रभारी एवं मंचासीन जनप्रतिनिधिगणों व पदाधिकारीगणों का स्वागत अभिनन्दन करते हुए बताया कि 31 अक्टूबर 2025 जयंती समारोह के दिन जिले में प्रत्येक बूथ पर लौह पुरुष सरदार पटेल जी की चित्र पर बूथ कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पार्चन कर बूथों पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कार्यकर्ताओं के प्रबोधन हेतु विषय भी रखना है। साथ में लोकसभा में पदयात्रा का कार्यक्रम भी किया जायेगा । इसी क्रम में उन्होंने बताया कि सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती 31 अक्टूबर से 06 दिसम्बर 2025 तक तीन प्रकार की “सरदार @150 यूनिटी मार्च” पदयात्रा व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है । यात्रा तीन चरणों में सम्पन्न होगी, लोकसभा में पदयात्रा, रोड यात्रा एवं राष्ट्रीय पदयात्रा। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी “रन फॉर यूनिटी” का कार्यक्रम पार्टी द्वारा आयोजित किया जायेगा । सरदार चौक भरूहना पर पार्टी के लोग एकत्रित होकर माल्यार्पण करेंगे तथा श्रद्धांजलि देने के पश्चात् “रन फॉर यूनिटी” के अंतर्गत दौड़ का कार्यक्रम होगा। साथ में विद्यालयों में कार्यक्रम, पार्कों में कार्यक्रम एवं शैक्षणिक संस्थानों में (निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता) कार्यक्रम भी किया जायेगा। कार्यक्रम के अंत में सोहन श्रीमाली को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का पुनः उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यालय पर स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन अभियान के लोकसभा संयोजक जिला उपाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र नारायण सिंह पटेल ने किया । कार्यक्रम के जिला अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष भाजपा दिनेश प्रताप सिंह रहे। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कन्नौजिया, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा गुलाब पासी, जिला उपाध्यक्ष निर्मला राय, जिला महामंत्री दिनेश वर्मा, रवि शंकर पाण्डेय, जिलामंत्री कौशल श्रीवास्तव, हेमंत त्रिपाठी, गौरव ऊमर, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह, शिव शरण राय के साथ – साथ प्रमुख राजगढ़ गजेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख आनंद सिंह बंटू, मंडल के सभी मंडल प्रभारी व अध्यक्ष, मोर्चा के जिलाध्यक्षगण उपस्थित रहें । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दिया ।