Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

विकास खण्ड कोन के ग्राम पंचायत कुड़वा का मामला, लोगों ने किया संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग
MIRZAPUR NEWS: विकास खण्ड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा अंतर्गत तुमियां चौराहे पर सफाई को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा और जमकर किया प्रदर्शन। बतातें चलें कि ग्राम पंचायत कुड़वा इन दिनों ज्यादा ही खबरों की सुर्खियां बटोर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार छठ आ गया किन्तु आज तक सफाई नहीं हो सका और वहीँ जगह जगह कुड़े का अंबार लगा हुआ है जबकि हर ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी तो नियुक्त हैं पर वे अपनी जिम्मेदारी न निभाकर घर बैठे या जनप्रतिनिधियों के घर का चक्कर लगाते हैं और वहीँ जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं। सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान को बेहतर बनाने के लिए हर ग्राम पंचायत में कूड़ा वाहन दिया गया है लेकिन स्थानीय स्तर पर इसका उपयोग निजी कार्यों में किया जा रहा है जो बेहद ही शर्मनाक है। जिसके क्रम में स्थानीय निवासी रामेश्वर चेरो ने बताया कि चौराहे पर कूड़ा घर बना है जिसमे लोगों के द्वारा कचरा भर दिया गया है जो सड़क तक आ गया। जिसके दुर्गंध से लोगों का जीना हुआ दुश्वार। लोगों का कहना है कि इससे निकलने वाली दुर्गंध से गंभीर बीमारी फैलने का खतरा है। शनिवार सुबह तड़के समाजसेवी गंगा प्रसाद यादव की अगुवाई में साफ सफाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल सफाई कराने व दोषी सफाईकर्मी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग किया है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से गंगा प्रसाद, रामेश्वर चेरो, रामदेव चेरो, विजय गुप्ता, रीना देवी, कमला देवी आदि शामिल रहे। इस बावत् सहायक खण्ड विकास अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई किन्तु कॉल रीसीव नहीं हुआ लिहाजा उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।