कड़ा में आज होगी निस्बत-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस

हबीब अशरफ एजुकेशनल ट्रस्ट के प्रयास से आम लोगों को साइंस और कंप्यूटर शिक्षा से जोड़ने की मुहिम
KAUSAMBI NEWS: वर्तमान समय में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर और साइंस की शिक्षा समाज के हर वर्ग के लिए जरूरी हो गई है। लेकिन आर्थिक अभाव के कारण अनेक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं इस आधुनिक शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। इसी सामाजिक समस्या को देखते हुए हबीब अशरफ एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने सिराथू क्षेत्र में कंप्यूटर एवं साइंस शिक्षा को आम लोगों तक निःशुल्क पहुँचाने की मुहिम शुरू की है। इसी उद्देश्य से ट्रस्ट की ओर से आज रविवार को कड़ा शरीफ़ दरगाह मजार के निकट “निस्बत-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस” का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्फ्रेंस में यह तय किया जाएगा कि किस प्रकार इलाके में गरीब और आम तबके के लोगों तक साइंस और कंप्यूटर शिक्षा पहुँचाई जाए, ताकि कोई भी बच्चा तकनीकी शिक्षा से वंचित न रहे। कार्यक्रम में मौलाना चांद मियां अपने वक्तव्य के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराएँगे, वहीं अली अहमद कार्यक्रम का संचालन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा और महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है, ताकि वे भी सक्रिय रूप से भाग ले सकें। यह आयोजन समाज में शिक्षा के माध्यम से नई सोच, नई दिशा और नए अवसर पैदा करने का प्रयास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *