Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SAHARANPUR NEWS: थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग टीम ने संयुक्त रूप से अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन से भरे 5 वाहन सीज किये तथा चिलकाना पुलिस ने मौके पर आमादा फसाद करने वाले दोनों पक्ष के 08 आरोपी क़ो गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि एसडीएम सदर सुबोध कुमार के नेतृत्व मे राजस्व विभाग की टीम व चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार कुमार के नेतृत्व में चिलकाना पुलिस टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह चिलकाना क्षेत्र के बाईपास तिराहे पर चेकिंग के दौरान अवैध खनन से भरे चार 18 टायरा ट्रक व एक 22 टायरा ट्रक कुल 05 ट्रक सीज किये । इनमें से अधिकांश वाहन बिना वैध प्रपत्र,बिना माइनिंग टैग व ओवरलोड पाए गए । जिन्हें पुलिस द्वारा चिलकाना थाना लाकर सीज किया तथा मौके पर एक दूसरे पर उनका ट्रक पकड़वाने का आरोप लगाते हुए आपस मे विवाद व मारपीट करते हुए आमदा फ़साद करने वाले दोनों पक्ष के कुल 08 आरोपी अभियुक्तो उवैश पुत्र रब्बान निवासी ग्राम चोखड़ा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर, समून पुत्र इस्तखार निवासी ग्राम कुन्हेडी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर, सुहेल पुत्र जुबेर निवासी ग्राम कुटेसरा थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर, उम्मेद पुत्र उमर मोहम्मद निवासी ग्राम कुन्हेडी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर, दरेशपाल पुत्र रोहताश सिंह निवासी ग्राम बामनहेड़ी थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर, शहनवाज पुत्र जिंदा हसन निवासी ग्राम कबीरपुर थाना झिझाना जनपद शामली, फारुख पुत्र सिन्ना निवासी ग्राम कबीरपुर थाना झिझाना जनपद शामली, को मौका से गिरफ्तार कर उन्हें धारा 170/ 126/ 135 बी एन एस के तहत विधिवत कार्रवाई हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है ।