सहारनपुर पुलिस की नशे के विरूद्ध कडी कार्यवाही

थाना नकुड़ पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त कार्यवाही  — 01 नशा तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 12 बोतल देशी शराब ताजा माल्टा हरियाणा मार्का बरामद
SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन मे नशीलें पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व नशे के कारोबार मे शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी नकुड़ के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक  संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 25.10.2025 को थाना नकुड़ पुलिस व आबकारी टीम की संयुक्त पुलिस कार्यवाही में चैकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर अभियुक्त शहजाद पुत्र बदलू निवासी नई बस्ती कस्बा व थाना नकुड जनपद सहारनपुर को ग्राम शुक्रताल के गेट से आगे ग्राम नसरूल्लागढ की तरफ से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 12 बोतल देशी शराब ताजा माल्टा हरियाणा मार्का बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना नकुड़ पर मु0अ0सं0 466/25 धारा 63 आबकारी एक्ट के पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *