Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

खेल आधारित अधिगम, कक्षा रूपांतरण व सक्रिय पुस्तकालय पर जोर
AURAIYA NEWS: राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ के निर्देशन में उप शिक्षा निदेशक गंगा सिंह राजपूत एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार के कुशल मार्गदर्शन में प्राथमिक विद्यालय असेनी, विकास खंड सहार में संकुल शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के अंतर्गत पूर्व से पंजीकृत विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा आईडिया अपलोड करने की प्रक्रिया, निपुण भारत मिशन की प्रगति समीक्षा, तथा एनएएस आधारित शिक्षण सुधार जैसे बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही दीक्षा ऐप पर उपलब्ध डिजिटल संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। इसके साथ ही बैठक में प्रभावी शिक्षण पद्धतियों खेल पर आधारित अधिगम, शिक्षक संदर्शिकाओं का उपयोग, गणित एवं विज्ञान किट, कक्षा कक्ष रूपांतरण तथा सक्रिय पुस्तकालय संचालन पर विशेष चर्चा की गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार बाथम ने अपने मोटिवेशनल वक्तव्य से शिक्षकों में सकारात्मक ऊर्जा और नई सोच का संचार किया। इस अवसर पर एसआरजी सुनील दत्त राजपूत ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक वही है जो बच्चों के सपनों को पहचानकर उन्हें पूरा करने की राह दिखाता है। इस मौके पर संकुल शिक्षक अखिलेश कश्यप, महेंद्र पाल, सिरोहीलाल एवं पंकज कुमार त्रिपाठी ने शिक्षकों को निपुणता के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रेरित करते हुए शिक्षण गुणवत्ता में सुधार तथा डिजिटल संसाधनों के उचित उपयोग पर जोर दिया। बैठक का सफल आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजूरानी एवं समस्त स्टाफ द्वारा किया गया, संचालन नोडल संकुल शिक्षक अखिलेश बाथम ने किया।