Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

AURAIYA NEWS: परिकल्पना को साकार करता हुआ,भारत सरकार का महारत्न उद्यम पावरग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड का 36वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ औरैया टीएलएम कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी उप महाप्रबंधक यू.के. सिंह ने अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर पहले केक काटकर स्थापना दिवस मनाया, तत्पश्चात क्षेत्रीय मुख्यालय, उत्तरी क्षेत्र-3,लखनऊ के निर्देशानुसार समस्त कार्मिकों, अनुबंध श्रमिक वाहन चालकों के परिवार सहित रात्रिभोज का आयोजन किया गया एवं केंद्रीय कार्यालय गुड़गांव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी/उपमहाप्रबंधक यू.के. सिंह ने सेवानिवृत्त कार्मिकों का सम्मान किया एवं अपने संदेश में बताया कि पावर ग्रिड 1989 में बना था जो कि आज भारत सरकार का महारत्न उद्यम बनकर प्रगति के सोपान गढ़ रहा है। यहां आपको बताते चलें की पावरग्रिड भारत सरकार की विद्युत पारेषण क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी है जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर विद्युत का पारेषण करती है। इसका नेटवर्क पूरे भारत सहित विदेशों में भी फैला हुआ है, विभिन्न हाई टेंशन लाइनों के माध्यम से विद्युत का पारेषण किया जाता है। जिसका साइट कार्यालय औरैया एनटीपीसी परिसर में स्थापित है जहां से मंगलपुर, डेरापुर, अयाना, ऐरवाकटरा, बिधूना, इटावा, जसवंत नगर आदि क्षेत्र से गुजरने वाली समस्त हाई टेंशन लाइनों का प्रचलन एवं अनुरक्षण का कार्य किया जाता है। इस अवसर पर यूके सिंह, नरेंद्र कुमार अभियंता, प्रमोद चौधरी, मानव संसाधन सहायक अभिषेक पाण्डेय, देवेंद्र कुमार, अनूप कुमार, लालू सिंह, धीर सिंह, संजय कुमार, मोहित कुमार, रज्जन लाल आदि कार्मिक मौजूद रहे।