Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: मंडल रेल प्रबंधक झांसी मंडल अनिरुद्ध कुमार ने बबीना यार्ड का निरीक्षण किया। जिसमें ट्रेन संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं को परखा गया। इस दौरान लेवल क्रॉसिंग गेट, यूएसएफडी कार्यप्रणाली और यात्री सुविधाओं से संबंधित विषयों पर गहनता से निरीक्षण किया गया।यूएसएफडीयूएसएफडी का मतलब अल्ट्रासोनिक फ्लॉ डिटेक्शन है, जिसका उपयोग ट्रैक में आंतरिक खामियों और दोषों का पता लगाने के लिए किया जाता है, विशेष रूप से रेलवे पटरियों और वेल्ड्स में। यह तकनीक अल्ट्रासोनिक ध्वनि तरंगों का उपयोग करके रेल पटरी के अंदर “देखने” और किसी भी संभावित दरार, फ्रैक्चर या अन्य समस्याओं का पता लगाने के लिए उपयोग की जाती है। मंडल रेल प्रबंधक का यह निरीक्षण रेलवे की सुरक्षा और सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें और ट्रेन संचालन सुरक्षित तरीके से हो सके।