मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को डबरा स्थित “अपना घर” में सुरक्षित पहुंचाया

JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं को सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन प्रदान किया जा रहा है उनके अधिकारों के साथ-साथ उन्हें सुरक्षा भी प्रदान की जा रही है,, आज रक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मामला प्रकाश में आया जिसमें रक्सा टोल प्लाजा झांसी पर 24 अक्टूबर की अर्धरात्रि को चेन्नई की एक अर्ध विक्षिप्त महिला जिसका नाम प्रिया है जो की चेन्नई तमिलनाडु की निवासी है तथा चेन्नई में ही लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है उक्त महिला भटकते हुए रक्सा टोल पर पहुंची जहां से रक्आ टोल के अधिकारी गणों द्वारा उक्त महिला को भोजन आदि करवाया गया  तत्पश्चात सिविल डिफेंस की घटना नियंत्रण अधिकारी सुश्री  प्रगति शर्मा से संपर्क किया गया जिसके बाद कुमारी प्रगति शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश डबरा स्थित “अपना घर” नामक एनजीओ की प्रबंधिका सुश्री नैना से संपर्क कर पीड़ित महिला को रक्सा थाने के पुलिस अधिकारियों एवं टोल प्लाजा के अधिकारी गणों के सहयोग से तत्काल टोल के वाहन द्वारा डबरा के “अपना घर “में  एक महिला कांस्टेबल की देखरेख में सुरक्षित भिजवाया गया इसके बाद प्रगति शर्मा द्वारा महिला के डॉक्यूमेंट के आधार पर चेन्नई में उसके कार्य स्थल पर संपर्क कर उन्हें भी सूचित कर दिया गया जहां से उक्त महिला को सुरक्षित उनके घर पहुंचा दिया जाएगा इस कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले लोगों में ट्रैफिक वार्डन दीप शिखा शर्मा, एस ओ रक्सा  राहुल राठौड़, उप निरीक्षक दिनेश कुमार गिरी(प्रभारी मिशन शक्ति)। कांस्टेबल रीनेश कुमारी ,प्रतिभा पाटिल, प्रियंका कटियार एवं रक्सा टोल प्लाजा से मैनेजर नीतीश बहुगुणा ,मैनेजर  विमल पाल आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *