ट्यूशन पढ़ने गए लापता किशोर को पुलिस ने झाड़ियों से किया बरामद

दो घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल परिजनों को सौंपा गया

JALAUN NEWS: थाना कैलिया क्षेत्र में शनिवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने गए किशोर लव की अचानक गुमशुदगी ने परिजनों में चिंता की लहर दौड़ा दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए किशोर की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, ग्राम सलैया बुजुर्ग निवासी जीतेन्द्र पुत्र गिरधारी ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके बच्चे निशा (14 वर्ष), कुश (11 वर्ष) और लव सुबह करीब 7 बजे ट्यूशन पढ़ने गए थे। निशा और कुश ट्यूशन पढ़ रहे थे, लेकिन लव अचानक ट्यूशन से भाग गया।
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम लगाई और दो घंटे की मशक्कत के बाद लव को मुहल्ले की झाड़ियों से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि किसी ने उसे आवाज दी थी, जिस दिशा में वह चला गया। किशोर की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर परिवार को बड़ी राहत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *