Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

रामकुंड तालाब पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सुरक्षा और सुविधा पर दिया जोर
JAlAUN NEWS: चार दिवसीय लोक आस्था के महापर्व छठ का शुभारंभ शनिवार को नहाय-खाय के साथ हुआ। सूर्य उपासना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने जेलरोड स्थित रामकुंड तालाब का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पानी की स्वच्छता, शौचालय, बैरिकेडिंग और चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया। विधायक ने अधिकारियों और नगर पालिका कर्मियों को निर्देश दिए कि छठ महापर्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वच्छता पूरी तरह सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान छठपूजा समिति के अध्यक्ष संजय साहनी और उनकी टीम भी मौजूद रही। विधायक ने कहा कि छठ महापर्व समाज में एकता, अनुशासन और समर्पण की भावना को मजबूत करता है और इस वर्ष का पर्व पूरी श्रद्धा और सामूहिक उत्साह के साथ संपन्न होगा।