Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कब्जे से 170 ग्राम अवैध चरस बरामद
SAHARANPUR NEWS: सहारनपुर पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी/बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतु परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा” – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन मे, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 26.10.2025 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 शातिर नशा तस्कर अभियुक्त सरफराज उर्फ भोलू पुत्र अनवार निवासी शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को चौराहे से टपरी की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से कुल 170 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंगोह पर मु0अ0सं0 547/25 धारा 8/20 एनडीपीएस के पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किये जा रहे है ।