Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कब्जे से 20 फ्रुटी पाऊच देशी शराब महबूमा यूपी मार्का बरामद
SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम व नशे के कारोबार में लिप्त शातिर अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सूबे सिह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 26.10.2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चैकिग व गस्त को दौरान 01 नशा तस्कर अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र त्रिलोक चन्द निवासी ग्राम पिन्जौरा थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर को रामनगर चौक से कच्चे रास्ते होते हुए ढमौला नदी के पुल के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 20 फ्रुटी पाऊच देशी शराब महबूबा यूपी मार्का बरामद हुई । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर मु0अ0स0 546/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम के पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।