Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के थोन गांव निवासी लालता प्रसाद पुत्र राज बहादुर ने रविवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 14 अक्टूबर को वह अपने गांव से अजुहा बाजार आ रहा था तभी शाखा गांव के पास अजुहा की ओर से अ रही तेज रफ्तार पिकअप का पटरा युवक के सिर पर गिर गया जिसमे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया , इस दौरान पिकअप चालक ने घायल युवक के इलाज की जिम्मेदारी लेते हुए दवा कराया, लालता प्रसाद का आरोप है कि एक हफ्ते बाद पिकअप चालक से इलाज के लिए कहा तो पिकअप चालक गाली गलौच करते हुए धमकी देने लगा । पीड़ित लालता प्रसाद ने अजुहा चौकी पुलिस से कार्यवाही की मांग की है । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।