एडवांस लेकर मजदूरी से मुकरा, समझौते के बाद भी नहीं वापस किया एडवांस, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के केन गांव के रहने रोशन लाल पुत्र राम आसरे ने अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोस के गांव का एक व्यक्ति भट्ठा में मजदूरी करने को लेकर एडवांस के तौर पर 29 हजार रुपए लिए थे , रोशन लाल का आरोप है कि जिसके बाद मजदूरी करने नहीं गया और एडवांस भी नहीं वापस किया , कई बार चौकी में समझौता होने के बाद भी अब तक पैसा वापस नहीं किया गया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *