Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कब्जे से अवैध असलाह कारतूस बरामद
AURAIYA NEWS: पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना बिधूना/एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 513/2025 धारा 303(2)318(4) बीएनएस सम्बन्धित वाँछित अभियुक्तगण, प्रेम राठौर(पुलिस मुठभेड मे घायल), विकास शर्मा उर्फ विक्की, आकाश चौहान को पुलिस मुठभेड़ पश्चात गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक आरोपी के मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 1 अदद मिस कारतूस 315 वोर व जामा तलाशी से प्राप्त 62300 रूपये व 42 अदद एटीएम कार्ड बरामद किया गया
घटना थाना बिधूना पर प्रार्थी रामरुप पुत्र जयराम निवासी पुर्वा दीक्षित थाना बिधूना जिला औरैया की पुत्री केनरा बैंक का एटीएम लेकर गांव मे कस्बा बिधूना इण्डिया नं० एटीएम चन्दरपुर तिराहा के पास कस्वा बिधूना जिला औरैया में पैसे निकालने के लिये एटीएम में अपना एटीएम लगाया उसी समय मेरी पुत्री के पीछे एटीएम के अन्दर 2 व 3 लडके खडे थे तथा एटीएम के वाहर दो व तीन लडके खडे थे मेरी पुत्री का ध्यान भटकाकर एटीएम कार्ड बदल लिया एटीएम बदलकर 01 लाख रूपए निकाल लिया, उक्त प्रकरण के संबंध में थाना बिधूना पर 513/2025 धारा 303(2)318(4) बीएनएस 5-6 अज्ञात के विरूद अभियोग बीएनएस पंजीकृत कर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु 03 टीमों का गठन किया गया था रविरार को चेकिंग के दौरान मिश्रीपुर गाँव के सामने मंदिर के पास रखी ईटो के पीछे छिपे तीन व्यक्ति बैठे थे जो पुलिस को देखकर जंगल की तरफ भागने लगे पुलिस टीम पर जान से मारने के नियत फायर करने लगा लगा पुलिस टीम द्वारा सिखलाये हुए तरीके से अपना बचाव करते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त(प्रेम राठौर) के दाहिने पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया व दो अभियुक्त जंगल की तरफ भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग करके पकडा गया। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को पुलिस टीम द्वारा हिरासत लिया गया घायल/अभियुक्त को तत्काल उपचार हेतू सीएचसी बिधूना भेजा गया थाना बिधूना पर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।