अभिजीत के शतक से किशोरी लाल क्लब ने जीती सीरीज

फोटो-अंडर-16 तेजस्वी क्रिकेट सीरीज में भाग लेने वाले खिलाड़ी

PRAYAGRAJ NEWS: अभिजीत मिश्रा के शतक (111 रन, 78 गेंद, 11 चौके, छह छक्के) के दम पर किशोरी लाल क्लब ने तेजस क्लब को 83 रन से हराकर तीन मैचों की अंडर-16 तेजस्वी क्रिकेट सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया। नैनी स्थित किशोरी लाल पीजी कॉलेज मैदान पर रविवार को खेले गए सीरीज के तीसरे एवं अंतिम मुकाबले में किशोरी लाल क्लब ने 40 ओवर में 279 रन (अभिजीत मिश्रा 111, सत्या 34, प्रतीक पांडेय 24, शिखर पाल 3/27, विशु यादव 3/27, युवराज सिंह 2/41, सर्वेश सोनकर 2/58) बनाए। जवाब में तेजस क्लब की टीम 36 ओवर में 196 रन (अमरनाथ 98, आयुष पांडेय, अभिजीत मिश्र, रुद्रांश सिंह व मनीष जायसवाल दो-दो विकेट) पर सिमट गई। मुख्य अतिथि बीजेपी महानगर मंत्री प्रयागराज राजन शुक्ल ने पुरस्कार वितरित किये। अभिजीत मिश्र को बेस्ट बैटर और आयुष पांडे बेस्ट बॉलर चुना गया। आयोजन सचिव विवेक गुप्ता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस मौके पर समाजसेवी गणेश पांडेय, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता समाजसेवी राहुल गुप्ता, सुनील आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *