मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज के दर्शन करने पधारी अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ अनामिका जैन अम्बर

मुनिश्री ने दिया मंगल आशीष कवयित्री ने की दया भावना फाउण्डेशन के कार्यों की प्रशंसा
JHANSI NEWS: महानगर के मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 से आगे निर्माणाधीन भगवान महावीर महातीर्थ में विराजमान मुनिश्री अविचलसागरजी महाराज के दर्शन करने पधारी अंतर्राष्ट्रीय कवयित्री डॉ अनामिका जैन अम्बर ने मुनिश्री का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कवयित्री ने मुनिश्री की प्रेरणा से संचालित दया भावना फाउण्डेशन के द्वारा हो रहे जीव रक्षा के कार्यों की सराहना करते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर अमृत पावन वर्षायोग समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, स्वागताध्यक्ष अंकित सर्राफ, महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ, संयोजक प्रदीप जैन वर्धमान, प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन, जिनेन्द्र जैन गुरसरांय, संकेत जैन, श्रीमति राखी जैन ने कवयित्री अनामिका जैन अम्बर, कवि पंकज ‘अंगार’ एवं साथी कवियों का तिलक मल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। इसके पूर्व ललितपुर जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल का सम्मान भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के मंत्री सुरेन्द्र जैन बक्सा, अतुल जैन बंटी, अशोक जैन रतनसेल्स, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, चातुर्मास समिति के वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन एलआईसी, संयोजक अमीष बड़जात्या, शुभम जैन जैरी, देवेश जैन केडी, एंजि. हुकुमचंद जैन ने किया। संचालन अमृत पावन वर्षायोग समिति के महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार स्वागताध्यक्ष अंकित सर्राफ ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *