Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS:
महिलाओं ने दीपोत्सव तथा अन्नकूट समारोह मनाया
अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा रजि० महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुला अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रभारी किरन अग्रवाल चौड़ेले के नेतृत्व में सुनीता अग्रवाल राष्ट्रीय संगठन मंत्री, रेखा अग्रवाल मंडल संगठन मंत्री, ममता पार्षद जिला अध्यक्ष, विमला अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रितु चौड़ेले मुख्य कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में शालिनी मोदी, रश्मि गर्ग, स्मिता, मनीषा, रीना, साधना, प्रीति, रूपाली की विशेष मनुहार दीपों का दीदार होगा, खुशियों की बौछार होगी। कुछ मस्ती की बहार होगी, आना सब सज -धज कर, आखिर दिवाली का त्योहार है पर संस्था के सभी सदस्यों ने उत्साह पूर्वक दीपोत्सव व अन्नकूट समारोह मनाया. इस अवसर पर श्रीमती मृदुला अग्रवाल ने कहा कि दीपावली जिसे रोशनी का त्योहार कहा जाता है ये सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि पांच दिनों तक चलने वाला एक महापर्व है जिसमें हर दिन का अपना एक विशेष महत्व और परंपरा है जो इस पर्व को और खाश बनाता है। अग्रवाल ने बताया कि पहला दिन धनतेरस का इस दिन वर्तन, धातु, सोना, चांदी जैसी नई वस्तुएं खरीदने के लिए शुभ माना जाता है दूसरा दिन छोटी दीवाली का इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था और 16000 हजार कन्याओं को उसकी कैद से मुक्त कराया था तीसरा दिन दीपावली का इस दिन मां लक्ष्मी पूजन का इस दिन घरों और बाजारों को दीपों और रंगोली से सजाया जाता है साथ ही मां लक्ष्मी का भव्य स्वागत किया जाता है चौथा दिन गोवर्धन पूजा का इस दिन गाय बैलों की पूजा की जाती है और घरों और आंगन में गोवर से गोवर्धन पर्वत बनाकर इसकी पूजा अर्चना की जाती है पांचवा दिन भाई दूज का यह पांच दिवसीय महापर्व का अंतिम दिन होता है इसमें बहनें अपने भाई को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं मृदुला अग्रवाल ने अन्नकूट पर प्रकाश डालते हुए उसका महत्व बताया कि गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट इसलिए मनाया जाता है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र के क्रोध से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था इस पर्वत को इंद्र के प्रकोप से बचने के उपलक्ष में भक्त भगवान को नए अनाज से बने विभिन्न प्रकार के भोजन का भोग लगाते हैं जिसे बाद में प्रसाद अन्नकूट के रूप में वितरित किया जाता है. इसी क्रम में बीते माह में हुये अग्रवाल मेले की समीक्षा प्रस्तुत की गई जिसमें सभी के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई वहीं कंपीटिशन में चौक पूरना की बहुत ही आकर्षक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रतिभागियों को हल्दी, रोली इत्यादि पारंपरिक रंगों से चौक बनाना था जो बहुत ही सुंदर तरीके से सजाया गया था जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही मन भावन हाऊज़ी और गेम में भी सभी सदस्यों ने आनंद उठाया इस शुभ अवसर पर सभी सक्रिय सदस्य जिसमें प्रीति, ज्योति,बबीता, पूजा, मीना, अर्चना, दीप्ति किल्पन, अनीता, नंदिनी, जंयती, रीता, अंजू, नीलमणि, रीया, मनीषा मूंगी वाले, रजनी सुरेन्द्र, अनु, ममता, सीमा सिंघल, भारती, बीना गोयल, जया, मधुलिका, भावना, कल्पना, इंदू, मोनिका, सुमन मोदी, सुषमा संजय सहित कई महिलाएं मौजूद थी कार्यक्रम के अंत में सचिव सीमा टीटू सागर ने सबका आभार व्यक्त किया।