छठ पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एएसपी नगर आयुष श्रीवास्तव ने किया घाटों का निरीक्षण

JAUNPUR NEWS: आगामी छठ पूजा पर्व के मद्देनज़र अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव ने रविवार को कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी नगर ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्ष को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए जाएँ। जल पुलिस व गोताखोर दल को सतर्क रखा जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने हेतु ट्रैफिक प्लान बनाकर प्रभावी रूप से लागू किया जाए। ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी संवेदनशीलता व सतर्कता के साथ कार्य करें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि छठ पर्व को शांति, श्रद्धा और स्वच्छता के साथ मनाएँ तथा पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *