Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) रविवार को बलरामपुर जिले के हर्रैया सतघरवा ब्लॉक के चंद्रा पब्लिक स्कूल अमवा शिवपुरा में समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल व विद्यालय प्रबंधक श्री धनंजय पाण्डेय ने सम्मिलित रूप से लगवाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, जिसमें 140 मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित किया गया। 35 मरीजों को सघन परीक्षण हेतु अस्पताल बुलाया गया, वहीं 32 वृद्ध जनों में मोतियाबिंद पाया गया जिन्हें ऑपरेशन कराने का सुझाव दिया गया। कई लोगों में लेंस कमजोर होना बताया गया जिन्हें चश्मा लगाने का सुझाव दिया गया। सभी लोगों को आंख को धुएं, धूल, मिट्टी, तेज धूप, पसीने आदि से बचाव करने और ताजा संतुलित आहार लेने का सुझाव दिया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जमील अहमद, डॉ राजू मिश्र, प्रदीप पाण्डेय, जय जय राम यादव, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, डा0 राजू शुक्ला, सहज राम मौर्या समेत इलाके के गणमान्य लोग मौजूद रहे जिसमें देवीपाटन नेत्र चिकित्सालय बलरामपुर के डॉक्टर के ए द्विवेदी के टीम ने सेवा दिया जिससे इलाके के लोगों को बहुत फायदा हुआ। ग्राम वासियों ने कार्यक्रम की सराहना किया।