साथियों पर कातिलाना हमले को लेकर तेवर में दिखे वकील

एसडीएम की किया घेराबंदी लालगंज तहसील में तीन अधिवक्ताओं पर प्राणघातक हमले में पुलिसिया लापरवाही से खफा दिखे वकील

PRATAPGARH NEWS: तीन-तीन अधिवक्ताओं पर हुए प्राणघातक हमले में पुलिसिया कार्रवाई से असंतुष्ट साथियों ने सोमवार को भी विरोध की आवाज मुखर की। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश की अध्यक्षता में हुई आम सभा में वकीलों ने न्यायिक कामकाज से बहिष्कार का निर्णय लिया। इसके बाद आक्रोशित वकील नारेबाजी करते तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वकीलों ने घटना में सांगीपुर पुलिस की कार्यशैली को लेकर जमकर विरोध जताया। इसके बाद संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अम्बुज पाण्डेय तथा उपाध्यक्ष आशीष तिवारी के साथ वकीलों का जत्था एसडीएम चेंबर पहुंचा। यहां एसडीएम की घेराबंदी करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल महेश ने कहा कि तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता रूद्र प्रताप पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय व बालकृष्ण पाण्डेय गंभीर दशा में अस्पताल में जीवन व मौत से संघर्ष कर रहे हैं। ऑल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने एसडीएम से कहा कि इस घटना में प्रशासन का गैर जिम्मेदारानापन कतई बर्दास्त नही किया जाएगा। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने सीओ आशुतोष मिश्र से फोनिक वार्ता कर वकीलों की भावनाओं से अवगत कराया। इसके बाद वकीलो का गुस्सा थमा दिखा। आम सभा का संचालन महामंत्री हरिश्चंद्र पाण्डेय ने किया। पूर्व अध्यक्ष राममोहन सिंह, देवी प्रसाद मिश्र, टीपी यादव, अजय शुक्ल गुडडू ने वकीलो के आंदोलन को तेज करने की बात कही। इस मौके पर शिव नारायण शुक्ल, दिनेश मिश्र, अनूप पाण्डेय, विपिन शुक्ल, प्रमोद सिंह, शिवरंजन यादव, सुशील शुक्ला, दिनेश सिंह, लाल अंकित सिंह, सिंटू मिश्र, शेष तिवारी, प्रवीण शुक्ला, विभाकरनाथ शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, तपन पाण्डेय, गया प्रसाद मिश्र, सुमित त्रिपाठी, राजेश पाल आदि अधिवक्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *