2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी, प्रदेश में लौटेगी खुशहाली:जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव

KAUSHAMBI NEWS: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कौशांबी के जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, बेरोजगारी, किसान और मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव ने कहा कि आज प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है, किसान अपनी फसलों के उचित मूल्य के लिए परेशान हैं, व्यापारी वर्ग आर्थिक संकट से जूझ रहा है और मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए हैं, जिससे आम जनता निराश है।nउन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों, नौजवानों, मजदूरों और व्यापारियों के हितों की सच्ची आवाज़ उठाती है। 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, जिससे प्रदेश में खुशहाली और विकास का नया अध्याय शुरू होगा। अखिलेश यादव ने भी संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की पार्टी है, जो समानता, न्याय और विकास की राह पर जनता को लेकर आगे बढ़ रही है।दया शंकर यादव ने कहा कि जिले के हर गांव और नगर में समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाया रहा है ताकि जनता को यह विश्वास दिलाया जा सके कि समाजवादी सरकार ही हर वर्ग के हित में काम करती है। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी सरकार बनना तय है और उस सरकार में प्रदेश में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसान कल्याण की नीतियाँ प्राथमिकता होंगी। इस अवसर अरुण चौधरी, उद्वव श्याम यादव, मसूद अहमद, शाहनवाज अहमद आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *