पति ने नशे की हालत में पत्नी से की मारपीट व पुत्री से गाली गलौच, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बा की रहने वाली एक युवती ने नशेड़ी पिता पर मां के साथ मारपीट व गाली गलौच कर आरोप लगाते हुए अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं 12 निवासी  सूफिया बानो ने सोमवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका नशेड़ी पिता आएदिन मारपीट और गाली गलौज कर धमकी देता है । सूफिया बानो का आरोप है कि उसके पिता ने रविवार को उसके साथ गाली गलौच करने लगा जिसका विरोध मां ने किया तो उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगा । और घर से निकल जाने क़ो कहता है पीड़ित युवती ने बताया की माँ दूंसरो के घर चूल्हा चौका कर घर का भरण पोषण करती है और शराबी पिता घर के सारे सामान क़ो फेक देता है ना खाना बनाने देता है ना किसी क़ो खाने देता है माँ के मना करने पर आएदिन मारपीट करता है । पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *