पति और देवर की पिटाई से त्रस्त महिला पहुंची एसपी के दरबार

पुलिस पर भी लगाया मिलीभगत का आरोप
KAUSHAMBI NEWS: सोमवार को शराबी पति और देवर की प्रताड़ना से परेशान कड़ा धाम क्षेत्र के ताज मल्हान गांव की रहने वाली राजा राम की पत्नी राजकुमारी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पहले सियाराम के पुत्र राजकुमार से हुई थी। उसके तीन बच्चे  अनामिका 10 वर्ष शिवा 8 वर्ष और राज 6 वर्ष हैं। राजकुमारी ने बताया कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में घर आता है और अपने छोटे भाई दयाराम के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई करता है। बीती रविवार की रात करीब 10 बजे पति राजकुमार, देवर दयाराम और कुछ अन्य लोग घर में घुस आए और जेवर लूट लिए। विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट की गई। शोर सुनकर गांव के लोग और प्रधान मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई।पीड़िता ने कहा कि वह अपनी जान बचाकर मायके चली आई और अब पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगा रही है। उसने कड़ाधाम थाने की पुलिस पर भी मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। राजकुमारी का कहना है कि पुलिस उसके पति के दबाव में काम कर रही है, जिसके कारण उसके साथ लगातार अत्याचार हो रहा है राजकुमारी ने कहा उन्होंने कहा कि मै और मेरे बच्चे भय के साये में जी रहे हैं। अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो किसी दिन मेरी जान चली जाएगी।पीड़िता ने एसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *