Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष
JALAUN NEWS: गौशाला प्रबंधन कर रही महिलाओं से दबंग की अभद्रता को लेकर समूहओं की महिलाओं नें कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को सौपा ज्ञापन। कोटरा थाना क्षेत्र के नुनवई गांव की सरकारी गौशाला की देखरेख कर रहीं अहिल्यावाई समूह की महिलाओं के साथ एक दबंग द्वारा गाली-गलौज,अश्लील व्यवहार और गंभीर धमकियां देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे दबंग के हौसले और अधिक बुलंद हो गए हैं। अहिल्यावाई ग्राम संगठन, नुनवई की अध्यक्ष सावित्री देवी ने बताया कि सरकार द्वारा उनके समूह को गौशाला प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीते 23 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 5:30 बजे गांव के मनोज कुमार पुत्र रामशरण दीक्षित गौशाला पहुंचा और वहां काम कर रहीं महिलाओं से अभद्रता की, गाली-गलौज करते हुए गौशाला का ताला तोड़ने का प्रयास किया। महिलाओं के अनुसार, आरोपित ने धमकी दी कि वह मौका पाकर गायों को खुले में छोड़ देगा, जिससे सरकार के कार्य में बाधा पहुंचेगी। साथ ही उसने गौशाला के चौकीदार को भी जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिलाओं ने तत्काल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाने में शिकायत करने को कहा। पीड़ित जब कोटरा थाने पहुंचे, तो आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही कोई कार्रवाई की। महिलाओं का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण दबंग लगातार गांव का माहौल बिगाड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि वे बिना भय के अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।शिकायत के दौरान जिला पंचायत सदस्य अर्चना दिनेश यादव जैसारी, सरोज देवी, उमाकांति, ऊषा, प्रीति देवी, माया देवी, सुलेश, सीमा, सविता परिहार आदि महिलाएं मौजूद रहीं।