टायर की दुकान में लगी आग को  फायर बिग्रेड ने बुझाया

फोटो :आग से जला पड़ा सामान

ETAWA NEWS: थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नया शहर स्थित गुरुद्वारा मोड़, पुराना भरथना बस स्टैंड के पास बीती रात पुराने टायरों की दुकान में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के मोहसिन टायर ट्यूब एंड ऑल पंक्चर सर्विस के नाम से संचालित दुकान में भीषण आग लग गई। उक्त दुकान के मालिक राजू उर्फ जियाउद्दीन पुत्र शमशुद्दीन निवासी शाह महमूद नया शहर हैं। दुकान हरदेव सिंह की बिल्डिंग में किराए पर है और वर्ष 2009 से यह दुकान चल रही है। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में किसी प्रकार का बिजली कनेक्शन नहीं है। रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात करीब साढ़े दस बजे अचानक दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने रात 11 बजे घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग में टायर, ट्यूब, इंजन टंकी, दो मशीनें, कार व ट्रक के पुर्जे सहित करीब दो लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में बिजली कनेक्शन न होने के बावजूद आग लगना संदिग्ध है। गौरतलब है कि पिछले पांच दिनों में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में टायर ट्यूब की दुकानों, पंचर वर्कशॉप और मिष्ठान भंडारों में शॉर्ट सर्किट या अज्ञात कारणों से आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे व्यापारियों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *