Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

हत्या के विरोध में अपर जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की उठाई मांग
AURAIYA NEWS: प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में बीते दिनों पत्रकार एलएन सिंह की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी, इसके विरोध में औरैया जनपद के राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारी ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित अपर जिलाधिकारी को जिला मुख्यालय ककोर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पत्रकार एलएन सिंह पर 20 से 25 वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, एलएन सिंह साफ स्वच्छ छवि के एक निर्भीक पत्रकार थे, जो लंबे समय से एक समाचार चैनल के लिए पत्रकारिता कर रहे थे और अपने पेशे में सम्मानित माने जाते थे, पत्रकार साथी के निर्माण हत्या के विरोध में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के पदाधिकारी ने महामहिम राष्ट्रपति/ राज्यपाल को संबोधित अपर जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के साथ पत्रकार के हत्यारों को फांसी की सजा तथा परिवार 50 लाख रुपए का मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाने सहित पत्रकारों की सुरक्षा हेतु कई अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा है, इस मौके पर औरैया जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामजी पोरवाल, प्रांशु पाठक जिला सचिव, मुकेश बाबू जिला संयोजक, भाग्यनगर ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशोर, सहित प्रदेश प्रवक्ता पुष्पेंद्र सिद्धार्थ,प्रदेश महामंत्री ममता तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मनीष बौद्ध, ब्लॉक अध्यक्ष कल्पना व जिले के पत्रकार उपस्थित रहे।