बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन का 25 अक्टूबर को स्थापना दिवस मनाया गया

साथ ही 25 दिसंबर तुलसी दिवस अभियान सुचारु रुप से 25 तारीख को मनाया

JAIPUR NEWS: जयपुर सर्व समाज जागृति संघ (रजि.) के संस्थापक अध्यक्ष एवं बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा ने 25 अक्टूबर को संगठन का स्थापना दिवस बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत कार्यालय 181 हीरानगर जयपुर पर बड़ी धूमधाम से मनाया। इस दिन गोपेश्वर महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं को तुलसी के गमले एवं प्रसाद बांटा गया एवं सभी से निवेदन किया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक साल की 25 दिसंबर को तुलसी दिवस मनाएं एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के नारे लगाते हुए गौशाला में गायों को गुड़ खिलाकर मनाया गया। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास जी महाराज ने 25 अक्टूबर को इस संगठन की स्थापना की थी एवं तभी से भारत देश में निस्वार्थ भाव से 24 घंटे गौ माता की सेवा और रक्षा करने में लगे हुए हैं।  नंगे पैर घूम कर भारत देश के सभी राज्यों में कार्यक्रम आयोजित करके जनता से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए अथक प्रयास करने में लगे हुए हैं। ऐसे संत पर हमें गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *