Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मोबाइल में क्यू आर कोड स्कैन कर दें प्रगतिशील सुझाव
SAHARANPUR NEWS: जिलाधिकारी मनीष बंसल ने विकसित उत्तर प्रदेश 2047 समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के संबंध में बताया कि ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों, नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं नगर निगम के वार्डों में अधिकतम जनसहभागिता के साथ आमजनों को संवेदीकृत हेतु वृहद मंथन गोष्ठियां आयोजित की जा रही है. मनीष बंसल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में वृहद रूप से आयोजित हो रही गोष्ठियों में आमजन द्वारा बहुमूल्य फीडबैक दिये जा रहे है। जनपद फीडबैक देने के संबंध में सर्वाेच्च स्थान पर रहे इसके लिए प्रयास किया जाए कि 31 अक्टूबर तक प्रत्येक घर से फीडबैक आए। इसमें सभी वर्गों के लोग सम्मिलित हों। पुरूष, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, संभ्रान्तजन, सेवानिवृत्त व्यक्ति शामिल हों जिससे विचारों में समग्रता रहे। उन्होने कहा कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी से विजन डाक्यूमेंट बनाना माननीय मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल है। यह एक साझा लक्ष्य है जोकि जनता के विश्वास और सक्रिय सहभागिता से आगे बढता है। यह परिकल्पना हर प्रदेशवासी के सहयोग से ही साकार होगी. जिलाधिकारी ने कहा कि शताब्दी मिशन अर्थ शक्ति, सृजन शक्ति एवं जीवन शक्ति की थीम पर चिन्हित 12 सैक्टरों कृषि एवं सम्बद्ध, पशुधन संरक्षण, औद्योगिक विकास, आईटी एवं इमर्जिंग टैक्नोलोजी, पर्यटन, नगर एवं ग्राम विकास, अवस्थापना, संतुलित विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सुशासन के तहत अपने मत को अधिक से अधिक जनभागिदारी से विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश शताब्दी संकल्प 2047 में समृद्धि का शताब्दी पर्व मनाने के लिए अधिक से अधिक फीडबैक क्यूआर कोड या वेबसाइट के माध्यम से देकर विजन डाक्यूमैंट बनाने में सहयोग दें।