Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

आज भी होगी डीएलएड परीक्षा रू सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी
प्रातःकाल एक्सप्रेस
PRAYAGRAJ NEWS: डीएलएड,बीटीसी परीक्षा वर्ष- 2025 प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आज से जनपद के 16 परीक्षा केंद्रो पर प्रारंभ हुई । आज की परीक्षा दो पालियों में हुई जिसमें प्रथम पाली में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे के मध्य हुई जिसमे 5773 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 5334 परीक्षार्थी की उपस्थित हुए तथा 439 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । वहीं दूसरी पाली में दोपहर 1ः30 से 3ः30 के मध्य परीक्षा में कुल 4908 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें से 4622 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए तथा 286 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । परीक्षा को सकुशल, नकल विहीन एवं सुचिता पूर्ण ढंग से संपादित कराए जाने हेतु प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी जिसमें से एक प्रवक्ता डायट प्रयागराज से तथा एक प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेजो से लगाए गए थे । अग्रसेन इंटर कॉलेज, लूकरगंज ,प्रयागराज से एक फर्जी अभ्यर्थी परीक्षार्थी विवेक कुमार पुत्र श्रीपाल प्रथम सेमेस्टर अनुक्रमांक25113503563 के स्थान पर सचिन सिंह यादव पुत्र अच्छे लाल ग्राम ककोहिया ,पोस्ट रीठी जिला जौनपुर पहली पारी में बाल विकास प्रथम प्रश्न पत्र देने बैठा था जिसको कि कक्ष निरीक्षकों ने सत्यापन के दौरान पकड़ा तथा खुल्दाबाद थाने में उक्त की तहरीर दे दी गई है। इस बार नवीन व्यवस्था के तहत केंद्र को उपलब्ध कराए गए प्रश्न पत्र के बंडल को सर्वप्रथम केंद्र व्यवस्थापक एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में एवं उनके हस्ताक्षर से खोला गया । जिसमें से 30 – 30 प्रश्नपत्रों के सील बंद पैकेट प्राप्त हुए । इन 30 – 30 के बंडल वाले पैकेट को सीधे परीक्षा कक्षा में परीक्षार्थियों के सामने खोला गया जिस पर कक्ष निरीक्षक के साथ-साथ एक परीक्षार्थी के भी अनुक्रमांक और हस्ताक्षर कराए गए । परीक्षा केंद्रो के निरीक्षण के लिए उप शिक्षा निदेशक ध्प्राचार्य डायट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,प्रयागराज एवं एसोसिएट जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में तीन सचल दल बनाए गए थे। उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट राजेन्द्र प्रताप ने बताया कि दोनों ही मीटिंग में 2-2 परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया गया । सभी परीक्षा केंद्रो पर नकलविहीन परीक्षा सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उक्त के अतिरिक्त संपूर्ण परीक्षा नकल विहीन एवं सुचिता पूर्ण ढंग से उप शिक्षा निदेशक ध् प्राचार्य डायट की अध्यक्षता में सकुशल संपन्न हुई। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि जिलो मे मंगलवार को छठ पर्व का स्थानीय अवकाश है लेकिन डीएलएड, बीटीसी की परीक्षा का कार्यक्रम पूर्व घोषित है इसलिए मंगवलार 28 अक्टूबर को परीक्षाएं पूर्व की तरह परीक्षा केन्द्रो पर होगी।