Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के सह-आचार्य डॉ.संतोष सिंह ने डीएम से की मुलाकात
सभी समस्याओं का होगा शीघ्र निस्तारण:डीएम PRAYAGRAJ NEWS: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के सह-आचार्य एवं समाजसेवी डॉ.संतोष सिंह ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से भेंट कर कोरांव क्षेत्र के विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर आज चर्चा की।
डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि कोरांव बाजार, जो ग्रामीण क्षेत्र का मुख्य व्यवसायिक केंद्र है, भारी ट्रैफिक जाम से ग्रस्त है। उन्होंने बाजार के बाहर से एक बाइपास रोड के निर्माण की मांग की, जिससे ट्रैफिक जाम कम होगा और ग्रामीण अंचलों से आने वाले किसानों के ट्रैक्टर, पशु वाहन और मालवाहक गाड़ियों को सुगमता मिलेगी।
डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि एसआरएन अस्पताल में नई एमआरआई मशीन की जरूरत है। उन्होंने बताया कि एसआरएन चिकित्सालय में केवल एक एमआरआई मशीन होने के कारण मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने आग्रह किया कि एक और अत्याधुनिक एमआरआई मशीन स्थापित की जाए, जिससे गरीब और ग्रामीण मरीजों को राहत मिले। डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि किसानों के लिए सिंचाई की सुविधा का विस्तार कोरांव क्षेत्र मे किया जाये। डॉ. सिंह ने कहकोरांव क्षेत्र के किसान आज भी बरसात पर निर्भर हैं इसलिए क्षेत्र में लघु सिंचाई परियोजनाओं और तालाब पुनर्जीवन कार्यों को प्राथमिकता से किया जाए, जिससे किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। डॉ. सिंह ने डीएम मनीष वर्मा की जनसंपर्क और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि आपका कार्यकाल अब तक अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। वह जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। डीएम ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया।