Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

संदीप पटेल बने मुख्य अतिथि, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियाँ
PRAYAGRAJ NEWS: लाल बहादुर शास्त्री पॉलिटेक्निक कॉलेज मांडा में रविवार को ‘यूफोरिया फंक्शन’ का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मेजा विधायक संदीप पटेल ने लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। कार्यक्रम में छात्रों ने गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विशिष्ट अतिथियों में प्रयागराज के महापौर चैधरी जितेंद्र नाथ सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुनील शास्त्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री ने प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रजनीश उपाध्याय ने की और सभी अतिथियों व उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। मौके पर मुदित शास्त्री, मीरा शास्त्री, मंजू शास्त्री, कॉलेज के मीडिया प्रभारी भार्गव प्रकाश मौर्य, आचार्य सुनील कुमार पांडेय, दिनेश कुमार, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मांडा के प्रधानाचार्य जगत वीर सिंह, अमरनाथ गौड़ सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।