Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

कृ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना
PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार को इफको टाउनशिप फूलपुर घीयानगर के कावेरी सेक्टर में विशेष रूप से बनाए गए कृत्रिम तालाब में छठ पूजा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।
टाउनशिप के निवासियों ने पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार अस्ताचलगामी सूर्य (शाम के अर्घ्य) को अर्घ्य अर्पित किया।कल उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा । छठ पर्व की विशेषता यह है कि यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिसमें अस्त होते सूर्य की उपासना की जाती है। यह पूजा सूर्य भगवान के प्रति आभार प्रकट करने का प्रतीक है, जो जीवन, ऊर्जा और समृद्धि के दाता हैं। छठ की शाम का अर्घ्य मानव और प्रकृति के गहरे संबंध का प्रतीक माना जाता है, जिसमें व्रती महिलाएँ परिवार के सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करती हैं। पूजा स्थल को दीपों, फूलों और रंगोली से सजाया गया था, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय और मनमोहक हो उठा। इस अवसर पर इफको फूलपुर यूनिट हेड पी. के. सिंह ने सभी को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि “इफको परिवार में ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन हमारी एकता, पारिवारिक भावना और सामाजिक मूल्यों को और सशक्त बनाते हैं। इफको एम्प्लॉईज यूनियन फूलपुर के अध्यक्ष पंकज पांडेय और महामंत्री विजय कुमार यादव, तथा इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन फूलपुर के अध्यक्ष अनुराग तिवारी और महामंत्री स्वयम प्रकाश ने भी समस्त इफको परिवार को छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं और कहा कि यह पर्व प्रकृति, परिवार और समाज के प्रति हमारी आस्था और निष्ठा का जीवंत उदाहरण है। इस आयोजन में इफको प्रबंधन और विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितजनों में अरुण कुमार (संयुक्त महाप्रबंधक नैनो), शंभु शेखर (प्रमुख कार्मिक एवं प्रशासन), सी. बी. सिंह, कपिल देव, सुनील कुमार यादव, वी. के. वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, रामकांत सिंह, सी. एस. सेंगर, तथा जयशंकर यादव शामिल रहे। पूरे आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था इफको प्रबंधन द्वारा की गई, जिसमें प्रकाश, सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया। पूरे आयोजन में इफको परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भाग लिया और इस पावन अवसर को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया. छठ पूजा के इस आयोजन ने इफको टाउनशिप फूलपुर घीयानगर के सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन में एक और सुंदर अध्याय जोड़ दिया।