Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRAYAGRAJ KHERI NEWS: कोरांव तहसील क्षेत्र के खीरी बाजार के निकट स्थित मंगल पार्क के जोड़ा तालाब में व्रति महिलाओं ने सोमवार को डूबते सूर्य भगवान को अर्घ देकर अपने परिवार में खुशी का कामना की। बताते चलें कि खीरी क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक महिलाओं ने छठ का व्रत किया। बताते चलें कि उक्त तालाब में गन्ना को सामने खड़ा किया जाता है। उसी के सामने पीतल या बांस से बने दौरा में सभी प्रकार के फल लेकर उस पर दीप जलाकर डूबते सूर्य भगवान को अर्घ दिया। छठ महाव्रत के विषय में बताते हुए प्रबंधक अनुज कुमार ने बताया कि यह छठ व्रत महिला व पुरुष दोनों अपने परिवार व बच्चों के लिए के खुशी के लिए मनाते हैं। वहीं यह व्रत पूरे समाज में एकता का संदेश भी देता है। बताते हैं चले की यह व्रत मनुष्य के जीवन को प्रकृति के बीच में जीने और रहने का संदेश भी देता है।बताते चलें कि यह छठ का महाव्रत मंगल पार्क खीरी के अतिरिक्त डीही पटका, इटवा नहर पर,बेल्हा माइनर, ऊंच गांव के नहर पर समेत कई जगहों पर शांति पूर्वक संपन्न हुआ।