नगर पंचायत पचपेड़वा में छठ घाट का किया गया लोकार्पण

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख)  जनपद के नगर पंचायत पचपेड़वा में छठ महापर्व की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर का माहौल धार्मिक आस्था और भक्ति के रंग में रंग चुका है। छठ घाटों की सजावट, साफ-सफाई और सुरक्षा के इंतजाम को अंतिम रूप दे दिया गया है। छठ पूजा के पावन अवसर पर देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर द्वारा मुख्य छठ घाट का लोकार्पण किया गया। इसके बाद नगर की सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में टोकरी और दऊरा में प्रसाद सजाकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कीं। नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि छठ पूजा सूर्य उपासना का सबसे पवित्र पर्व है, जो आस्था, आत्मसंयम और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत द्वारा घाट की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, सुरक्षा और मेडिकल टीम की व्यवस्था के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंट स्थापित की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर पंचायत कर्मियों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं और सामाजिक संगठनों ने भी घाटों को सजाने और मार्गों को साफ रखने में सक्रिय भूमिका निभाई। घाटों पर आकर्षक रंगोली, फूलों की सजावट और दीपों की रौशनी से वातावरण आध्यात्मिक बना हुआ है। छठ पर्व को लेकर नगरवासियों में गहरा उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं व्रत रखकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारियों में जुटी हैं। बाजारों में फल, ईख, नारियल, ठेकुआ और पूजा सामग्री की खरीददारी चरम पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *