Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

3 से 7 नवंबर तक लगेगा पांच दिवसीय धार्मिक मेला
PRATAPGARH NEWS: सिद्ध पीठ मां ज्वाला मुखी देवी धाम मानिकपुर का पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेला की प्रशासनिक तैयारी बैठक मंगलवारों को मंदिर परिसर में उपजिलाधिकारी वाचस्पति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मेला से संबंधित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे। सर्वप्रथम मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉ विजय यादव ने मेला से संबंधित कार्य योजना प्रस्तुत किया. उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आदेशित निर्देशित करते हुए कहा कि पांच दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा मेला आगामी 3 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित होगा जहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु भक्तगण गंगा स्नान करने आएंगे। प्रस्तुत कार्य योजना के अनुसार मानिकपुर नगर क्षेत्र की सभी सड़कों को लोक निर्माण विभाग गड्ढा मुक्त व दुरुस्त कराएं। विद्युत विभाग मेला अवधि के दौरान नगर क्षेत्र को विद्युत कटौती मुक्त रखें, तथा शाहाबाद स्नान घाट व मां ज्वाला देवी मंदिर पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था तथा विद्युत फॉल्ट दूर करने के लिए कैंप लगाना सुनिश्चित करें। नगर पंचायत क्षेत्र साफ सफाई गंगा जी में बैरीकेटिंग तथा फागिंग के अलावा जल निगम विभाग से समन्वय स्थापित कर पेयजल एक टैंकर लगाने की व्यवस्था की जाय। पुलिस विभाग भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस, महिला पुलिस व नाविक पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित कर ले। इस प्रकार सभी संबंधित विभागों को उनके कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। एसडीएम ने रहमत अली का पुरवा से शाहाबाद जाने वाले विवादित कच्चा मार्ग का नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। अंत में मंदिर ट्रस्ट सचिव डॉक्टर विजय यादव ने बैठक संपन्न होने पर सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मानिकपुर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू भैया, विद्युत उपखंड अधिकारी राहुल वैश्य, खंड विकास अधिकारी सत्यदेव यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, सहायक अग्निशमन अधिकारी लाल प्रताप सिंह, बीसीपीएम प्रमोद कुमार, एसआई संतोष कुमार यादव, उमेश प्रताप सिंह, राकेश कुमार सोनकर, बॉबी कुमार, प्रेम नाथ दीक्षित, राकेश जयसवाल समेत अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।