Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: मानव अवैध व्यापार रोधी इकाई, फतेहपुर द्वारा आयोजित मासिक बैठक पुलिस लाइन सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी थरियांव वीर सिंह ने की। बैठक में बच्चों के संरक्षण, पॉक्सो सम्बंधी कार्रवाई, बाल श्रम उन्मूलन तथा पुनर्वास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
इस बैठक में मुख्य रूप से पोक्सो एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों की एफआईआर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों द्वारा 24 घंटे के भीतर प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बरामद पीड़िता को तुरंत 24 घंटे के अंदर बाल कल्याण समिति में प्रस्तुत करने तथा आवश्यक चिकित्सकीय एवं मनोवैज्ञानिक सहायता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। तथा उन मामलों में जहां बाल संबंधित अपराध की एफआईआर दर्ज नहीं हुई हो, त्वरित सत्यापन कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए साथ ही बाल विवाह रोकने हेतु जागरूकता अभियान एवं निगरानी कड़ाई से संचालित करने पर जोर दिया गया। वहीं बाल श्रमिकों के पुनर्वासन के लिए समन्वित अभियान चलाने तथा परिवार/ग्राम स्तर पर वैकल्पिक आजीविका के अवसर सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय तथा होटल, ढाबा, मैरिज हाल जैसे संभावित खतरनाक कार्यस्थलों पर विशेष निगरानी व चेतावनी बोर्ड लगाने का निर्णय; ऐसे प्रतिष्ठानों पर नियमित निरीक्षण व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के कार्य दायित्वों एवं त्वरित रिपोर्टिंग प्रणालियों पर विस्तृत दिशानिर्देश दिए गए। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि बच्चों के संरक्षण एवं मानव अवैध व्यापार के उन्मूलन हेतु सभी पक्षों का तालमेल आवश्यक है। ठोस और समयबद्ध कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित बच्चों के तत्काल पुनर्वसन एवं दीर्घकालिक सुरक्षा का प्रबंध प्राथमिकता पर रहेगा। इस बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में से बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, सदस्य रामकृष्ण पांडे, चाइल्ड हेल्पलाइन जिला समन्वय नीरू पाठक, वन स्टाप सेंटर काउंसलर मोहिनी साहू, जिला बाल संरक्षण इकाई विधि सह परिवीक्षा अधिकारी धीरेंद्र अवस्थी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (पुरुष चिकित्सालय) डॉ. राजेश कुमार, श्रम विभाग के अधिकारीगण तथा सभी थानों के बाल कल्याण अधिकारी एवं जिला मानव अवैध व्यापार रोधी इकाई के प्रभारी संजय पांडेय रहें।