Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

किन्नर अखाडा के छठ भजन संध्या कार्यक्रम में आज होगी शामिल
महामण्डलेश्वर कंकेश्वरीनंद गिरि महराज के सानिध्य में हो रहा कार्यक्रम
PRAYAGRAJ/GORAKHPUR NEWS: किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज और किन्नर अखाडा की महामण्डलेश्वर श्रीयामाई ममतानंद गिरि (ममता कुलकर्णी) दिल्ली से फ्लाइट से चलकर मंगलवार को गोरखपुर पहुंची, जहां पर किन्नर अखाडा गोरखपुर की महामण्डलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी कंकेश्वरीनंद गिरि (किरन बाबा) महराज ने बडी संख्या में शिष्यों सहित आचार्य महामण्डलेश्वर और महामण्डलेश्वर श्रीयामाई ममतानंद गिरि (सिने स्टार ममता कुलकर्णी) का भव्य स्वागत किया।
किन्नर अखाडा गोरखपुर की महामण्डलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी कंकेश्वरीनंद गिरि (किरन बाबा) महराज ने बताया कि सूर्यषष्ठी का महापर्व छठ के अवसर पर गोरखपुर के आश्रम, पीपीगंज, गौरीशंकर मंदिर, टीचर कालोनी में 29 अक्टूबर बुधवार की शाम छह बजे से भजन संध्या होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज और विशिष्ट अतिथि किन्नर श्री श्री 1008 श्री यमाई ममतानंद गिरि (ममता कुलकर्णी)है। किन्नर अखाड़ा की महामण्डलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी कंकेश्वरीनंद गिरि महराज (किरन बाबा) ने आज बताया कि महापर्व छठ पर भजन संध्या के बाद व्यापक स्तर पर प्रसाद वितरण कार्यक्रम है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बडी संख्या मे क्षेत्रीय लोग परिवार सहित शामिल होकर भजन संध्या का आनंद उठाएगे। महामण्डलेश्वर श्रीश्री 1008 स्वामी कंकेश्वरीनंद गिरि (किरन बाबा) ने बताया कि किन्नर अखाडा सनातन धर्म को और मजबूत, संरक्षित करते हुए बडी संख्या में लोगों को जोड रहा है। आज देश, विदेश मे 50 लाख से अधिक लोग किन्नर अखाडा और सनातन धर्म से जुडकर सनातन धर्म को मजबूत कर रहे है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किन्नर अखाडा के गठन होने के बाद किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर प्रो (डा) लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी महराज के नेतृत्व में सनातन धर्म का प्रचार – प्रसार देश, देश, विदेश में करते हुए भारतीय संस्कृति को मजबूती मिल रही है।