एकजुट के प्रदेश संरक्षक मिले एसीएस पार्थसारथी सेन शर्मा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रदेश संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने अपर मुख्य सचिव बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश पार्थसारथी सेन शर्मा  से सरकिट हाउस मे भेट हुई। प्रदेश संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने एसीएस का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश संरक्षक डा हरिप्रकाश यादव ने एसीएस से शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा किया। एसीएस पार्थसारथी सेन शर्मा ने कहा कि सभी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण होगा जिससे कि शिक्षको, कर्मचारियों को कोई परेशानी ना होने पाये। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुनील शुक्ला, यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह सहित अन्य लोग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *