Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को ढेबरुआ पुलिस ने ‘मदरसा ख़दीजतुल कुबरा गर्ल्स कॉलेज’ मधवापुर (तुलसियापुर चौराहा) में चौपाल लगाकर छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी व थानाध्यक्ष नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान मिशन शक्ति पुलिस टीम के उपनिरीक्षक जयप्रकाश, हेड कांस्टेबल अमरेश पांडेय और महिला कांस्टेबल मीरा रानी ने बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, दहेज उत्पीड़न, साइबर अपराध, नए कानूनों एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चौपाल में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन सेवा, 14567 एल्डर हेल्पलाइन व 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल रहे। पुलिस टीम ने बताया कि इन नंबरों पर किसी भी प्रकार की परेशानी में तुरंत मदद प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने भी अपने सवाल रखे, जिनका पुलिस टीम ने सहजता से समाधान किया।