बबीना विधानसभा :- सरदार पटेल जयंती समारोह अभियान यूनिटी मार्च की ज़िम्मेदारी तय

JHANSI NEWS: भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान यूनिटी मार्च बबीना विधानसभा की बैठक ओम शांति नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। इसमें जयंती अभियान के विभिन्न प्रमुखों को जिम्मेदारियां दी गई। इसके साथ ही अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल करने की रूपरेखा बनाई गई। विधानसभा प्रभारी मुकेश मिश्रा के निर्देशन में आयोजित हुई बैठक में बताया गया की 09 नवंबर को बबीना विधानसभा की पद यात्रा आयोजित की जाएगी। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि इस अभियान को हम सभी लोगों को मिलकर सफल बनाना है। सरदार पटेल जी के आदर्शों पर हम सभी को चलना है. विधानसभा प्रभारी मुकेश मिश्रा ने बताया कि सभी से विचार उपरांत विधानसभा क्षेत्र चिरगांव, बड़ागांव, सदर कैंट व बबीना ग्रामीण में जयंती अभियान यात्रा के पड़ाव होंगे। इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश कुशवाहा को जिला यात्रा संयोजक, जगत सिंह राजपूत को चिकित्सा प्रमुख, रवि राजपूत, राजेश पाल एवं शिखा साहू को जनसभा प्रमुख, उमाशंकर राजपूत को यातायात प्रमुख, प्रवीण समाधिया को विश्वविद्यालय एवं कॉलेज के प्रमुख, योगेंद्र राजपूत को आईटी प्रमुख, रुपेश नायक को स्काउट गाइड, एनसीसी प्रमुख, भूपेंद्र रायकवार को मीडिया प्रमुख, पवन राजपूत को सोशल मीडिया प्रमुख, बिरजू कुशवाहा को चिरगांव पड़ाव प्रमुख, धर्मेंद्र अहिरवार को बड़ागांव पड़ाव प्रमुख, धीरज अग्रवाल को सदर कैंट पड़ाव प्रमुख, अजय राजपूत को बबीना ग्रामीण पड़ाव प्रमुख बनाया गया है। सभी से एक मत होकर अभियान को सफल बनाने का आव्हान किया गया। बैठक में उपरोक्त के अलावा अभियान के जिला संयोजक नंदकिशोर भीलवारे, अभियान के जिला सहसंयोजक विकास कुशवाहा, जिला सोशल मीडिया संयोजक चेतन ओझा, माते पालर, सुरेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *