Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: सनशाइन क्लब झांसी के तत्वावधान में झांसी कल्चरल सोसायटी के सहयोग से विनोद अग्रवाल यूको की अध्यक्षता , संस्थापक अशोक अग्रवाल काका , मुख्य यजमान श्रीमती मंजू – डॉ कृष्ण मोहन अग्रवाल, अर्चना – अनूप बिन्दल , रविकांत दुबे , सुनीता – प्रमोद अग्रवाल , ममता – अनिल नायक व शिखा – संजय कुमार शुक्ला जी के सानिध्य में श्री अग्रसेन भवन सदर बाजार में खाटू श्याम भजन संध्या का शुभारम्भ बाबा श्याम की आरती से विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। तदोपरान्त झांसी कल्चरल सोसायटी द्वारा श्री खाटू श्याम जी के मीठे मीठे भजनों का सिलसिला जारी हुआ। कुमार विपिन अग्रवाल संग अंशिता श्रीवास्तव , हिमांशु लाला , रवि कांत दुबे , सुनील निगम व नीरज सेन ने बाबा के भजन प्यारा सा मुखड़ा घुंघराले केश , लेने आजा खाटू वाले व सजा दो घर को गुलशन सा आदि सुन्दर भजनों की प्रस्तुति दे सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
दीवाली मिलनोत्सव संग खाटू श्याम भजन संध्या में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेन्द्र डालमिया , पूर्व अध्यक्ष संजय लिखधारी , राजेश कुमार अग्रवाल , संदीप सरावगी , संजय कानोडिया संजीव गर्ग , कमल निगम , विजय राय , मनोज सोनी , उमेश दुवा , संजय अग्रवाल एस बी आई , अजय परिहार रंग वाले , राजीव कुमार खेड़ा , रिंकू परिहार , सी ए अभय कुमार सिंह , पूजा लिखधारी , वीनू डालमिया , आशा अग्रवाल , रिंकी राय , साधना अग्रवाल , अनीता राय , सविता कानोडिया , गीतिका अग्रवाल , प्रभा सिंह , अर्जुन , श्योन, विधान व अंजली आदि ने बढ़चढ़ कर आनन्द उठाया। सचिव अजय कुमार राय ने सभी के प्रति आभार जताया।