बसरेहर पुलिस ने अवैध असलहा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

ETAWA NEWS: अपराध नियंत्रण की दिशा में लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए इटावा पुलिस ने एक बार फिर सफलता प्राप्त की है। थाना बसरेहर पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अधिया रायफल .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार, 27 अक्टूबर की रात थाना बसरेहर की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि लोहिया नहर के किनारे पटरी पर पत्तापुर गांव के पास एक व्यक्ति बोरे में अवैध रायफल लिए खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आवश्यक बल प्रयोग कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रामकिशोर उर्फ मुलु पुत्र राकेश कुमार, निवासी लोहिया खुर्द, थाना बसरेहर, जनपद इटावा (उम्र 32 वर्ष)।
बरामद सामग्री
एक अधिया रायफल .315 बोर
दो जिंदा कारतूस .315 बोर
अभियुक्त के विरुद्ध थाना बसरेहर में मु.अ.सं. 114/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी
थानाध्यक्ष बसरेहर श्री सौरभ सिंह, उपनिरीक्षक अलख निरंजन, आरक्षी अवनीश एवं अरविन्द। पुलिस की इस तत्परता भरी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *