Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

ETAWA NEWS:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के मार्गदर्शन में थाना बकेवर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 376/25 से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त टाटा नेक्सॉन कार (नं० 23 BH 8239F) भी बरामद की है, जिसे एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया है। घटना का विवरण दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को वादी विवेक सिंह, यातायात/मालकर अधिकारी, इटावा ने थाना बकेवर में तहरीर दी थी कि सुबह लगभग 5:00 बजे प्रवर्तन कार्य हेतु आवास से निकलते समय दो संदिग्ध कारें उनका पीछा कर रही थीं। इटावा–कानपुर मार्ग पर इन वाहनों ने जान से मारने की नीयत से उनकी गाड़ी को रॉन्ग साइड से टक्कर मारने की कोशिश की। महेवा से बकेवर के बीच पुनः कार संख्या 23 BH 8239F द्वारा सामने से टक्कर मारने का प्रयास किया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना होते-होते टली। इस घटना के आधार पर थाना बकेवर में धारा 109/132/127(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी की कार्यवाही
घटना के अनावरण हेतु सक्रिय थाना बकेवर पुलिस ने 27/28 अक्टूबर की रात्रि को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त उक्त नेक्सॉन कार के साथ पूर्वी तिराहे से औरेया रोड की ओर खड़े हैं।
पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दोनों अभियुक्त हरवीर यादव पुत्र ह्रदयराम (निवासी नगला अनूप, थाना करहल, मैनपुरी) और महेन्द्र प्रताप उर्फ विपिन यादव पुत्र चन्द्रपाल यादव (निवासी लक्ष्मीराम कॉलोनी, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी, इटावा) को मौके से गिरफ्तार किया।
बरामदगी
01 टाटा नेक्सॉन कार संख्या 23 BH 8239F (घटना में प्रयुक्त, एमवी एक्ट में सीज)।
पुलिस टीम
थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक, उपनिरीक्षक स्वदेश कुमार, दयाशंकर वर्मा, कांस्टेबल पंकज, रवि, विजय कुशवाहा और सुनील कुमार की टीम ने यह कार्रवाई की।